फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशीले पदार्थों के साथ तस्कर और सहयोगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सेल प्रभारी निरीक्षक दिनकर यादव के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि प्रदीप निवासी दिल्ली नशीली गोलियां व इंजेक्शन बेचने का काम करता है और बहादुरगढ़ स्थित नंदीशाला मेला ग्राउंड के पास स्कूटी पर बैठा हुआ है। प्रदीप से 41 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस ने प्रदीप के सहयोगी आरोपी योगेश निवासी दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी योगेश को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें