फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड-3 में बन रहे नाले में मिलीं खामियां, ठेकेदार को फटकार

विज्ञापन
-फोटो 59 : वार्ड 3 में नाले निर्माण का औचक निरीक्षण करती चेयरपर्सन सरोज राठी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर 3 में चल रहे नाले निर्माण के कार्य का वीरवार को चेयरपर्सन सरोज राठी ने निरीक्षण किया। यहां पर चेयरपर्सन को नाला निर्माण में काफी खामियां मिली। इस पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरपर्सन ने कहा कि विकास कार्य में लगने वाली सामग्री टेंडर के तय मानकों के अनुसार लगनी चाहिए।
विज्ञापन


नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने लाइनपार के वार्ड-3 में बन रहे जलनिकासी नाले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण में कई तरह की खामियां पाई गई। चेयरपर्सन सरोज राठी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि नाले के निर्माण कार्य की सभी मौजूदा खामियों को दुरुस्त करने का काम किया जाए और भविष्य में होने वाले कार्य में किसी प्रकार लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि टेंडर तय मानकों के अनुसार इस नाले का निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि लंबे समय तक इस नाले के माध्यम से जलनिकासी की सुविधा मिलती रहे।
चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद वार्ड वासियों से बातचीत करते हुए कहा कि वे भी इस नाले के निर्माण पर अपनी नजर रखें और आगे भी किसी भी प्रकार की लापरवाही दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत देने का काम करें, ताकि इस नाले का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा सके। चेयरपर्सन सरोज राठी ने अधिकारियों से भी कहा कि आप भी समय-समय पर आकर निर्माण कार्य की जांच करते रहें। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें