फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लाख रुपये के जूते चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
five victim arrest - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) चौकी पुलिस ने फैक्ट्रियों के गोदाम से जूते चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को जूते के 564 कार्टून के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत पचास लाख रुपये है। फैक्टरी मालिक की ओर से एमआइई चौकी पुलिस को गोदाम से जूतों के कार्टून चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को डीएसपी अजायब सिंह ने पत्रकारों के समक्ष चोरी के इस मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

नांगलोई निवासी मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए बहादुरगढ़ में उनका जूते का गोदाम है। गोदाम में रखे जूतों के कार्टून को चैक किया गया तो 69 कार्टून जूते का माल कम मिला। उन्हें संदेह है कि फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड शाहीन आलम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फैक्ट्री से जूतों के कार्टून चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
अब पुलिस ने चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में शाहीन आलम निवासी जिला बांका बिहार, विकास राय उर्फ रुद्र निवासी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश हाल मोहन नगर डाबड़ी दिल्ली, रितेश निवासी शास्त्री नगर नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़, हिमांशु निवासी जिला छपरा बिहार हाल किराएदार छोटूराम नगर बहादुरगढ़ तथा नीरज कुमार निवासी प्रतापगढ़ जिला पट्टी यूपी हॉल वेस्ट सागरपुर दिल्ली शामिल है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने विभिन्न फैक्टरियों से चोरी किए गए भारी मात्रा में जूतों के कार्टून भी बरामद किए हैं। जिनकी कीमत पचास लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

इस तरह किया चोरी की वारदात का खुलासा
फैक्टरी मालिक द्वारा दूसरा गोदाम चेक करने पर चोरी किए गए करीब 661 जूतों के कार्टून पाए गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में जूतों के कार्टून की चोरी की वारदात का विस्तार से खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर 564 जूतों के कार्टून अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। जिनमें 450 कार्टून दिल्ली डाबड़ी से, 64 कार्टून छोटूराम नगर बहादुरगढ़ से तथा 25 कार्टून जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ से शामिल हैं। जूता कार्टून चोरी करने की वारदात में इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा चैंपियन गाड़ी भी डाबड़ी दिल्ली से बरामद हुई है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से एक आरोपी विकास उर्फ रूद्र को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा चार अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
चोरी के मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी अजायब सिंह के साथ थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ बिजेंद्र सिंह, आधुनिक औद्योगिक चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक पवन वीर तथा चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। इनकी टीम ने चोर गिरोह के पांच आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

five victim arrest- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें