फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटों की दलाली करते पकड़े युवक पर पांच हजार जुर्माना

Tue, 30 May 2017 11:48 PM IST
amarujala/Bahadurgadh
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर टिकटों की दलाली करते हुए पकड़े युवक से आरपीएफ व रेलवे विजिलेंस टीम गहन पूछताछ की। उसे मंगलवार को रोहतक सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर उस पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


शहर के कई स्थानों पर ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने के एवज में यात्रियों से लूट की जा रही है, लेकिन रेलवे अधिकारी जानबूझकर अंजान बने हुए हैं। आरपीएफ के एएसआई धर्मवीर के अनुसार रेलवे विजिलेंस व आरपीएफ ने जिस मनोज मित्तल को टिकटों की दलाली करते हुए पकड़ा है वह बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कनफैक्शनरी की दुकान में ई-टिकट काउंटर चलाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत कार्रवाई की है। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर टिकटों की दलाली करते हुए एक युवक को पकड़ने के  बाद मंगलवार को भी आरपीएफ के जवान रिजर्वेशन कार्यालय में गश्त करते हुए नजर आए।

शहर में गली-गली बैठे दलाल
शहर में ई-टिकट, रिजर्वेशन कराने के नाम पर शहर में खुलेआम दलालों द्वारा कुछ कंप्यूटर सेंटरों से ऑनलाइन रिजर्वेशन का धंधा चलाया जा रहा है। पूर्व में भी रेलवे विजिलेंस की टीम की ओर से यहां पहुंचकर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर दलाल सक्रिय
रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन कार्यालय में पिछले लंबे समय से टिकट दलाल सक्रिय हैं। रेलवे स्टेशन पर दलालों के खिलाफ यदि विजिलेंस व आरपीएफ इसी तरह कार्रवाई करती है तो यहां पर सभी लोगों को आसानी से टिकट मिल सकेगी। हालांकि अब आरपीएफ का दावा है कि टिकट दलालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विजिलेंस व आरपीएफ की इस कार्रवाई से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अन्य कर्मचारियों में भी बेचैनी है। इस संदर्भ में आरपीएफ के एएसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक को रोहतक के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें