फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक महिला सहित पांच घायल

Thu, 27 Nov 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp01- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
बेरी। बेरी-कलानौर मार्ग पर कार व ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में सवार दो व ट्रैक्टर पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दो वाहनों को साइड में करवा दिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिवानी निवासी महेंद्र व परिवार के सदस्य कार में सवार होकर नजफगढ़ से भिवानी की तरफ जा रहे थे। जब वह बेरी थाने से निकलकर आगे चले तो सामने से पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार भिवानी निवासी महेंद्र व वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं और ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार खुरगान शामली निवासी आरिस, अयूब, अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बेरी शहर चौकी प्रभारी राहुल ने बताया कि बेरी-कलानौर मार्ग पर कार व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है, जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें