26jjrp06- पुलिस लाइन में आयोजित कैंप में स्वास्थ्य जांच करवाती पुलिस आयुक्त डाॅ. राजश्री सिंह।
झज्जर। मुख्य सिपाही दीपक कुमार की स्मृति में पुलिस लाइन में हार्ट हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया। इसका आयोजन पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह की मुख्य मौजूदगी में किया गया। शिविर की शुरुआत मुख्य सिपाही दीपक कुमार की असमय निधन को स्मरण करते हुए दो मिनट के मौन के साथ हुई। सभी ने दिवंगत आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है, इसलिए सबके लिए आवश्यक है कि वे अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। मौके पर डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. मनोज यादव और उनकी टीम से सुमित, अंकित, मनोज शामिल रहे।