फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छात्र सहित पांच मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर तेजी से बढ़ जा रही है। जिला में एक्टिव मरीजों की संख्या देखी जाए तो 53 हो गई है। शनिवार को जिला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार एक छात्र सहित 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। कोरोना संक्रमितों के आंकड़ेे में इजाफा होकर 6015 पहुंच गया है। इन लोगों में से अब तक 5860 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए बार-बार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी करने के बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

647 की रिपोर्ट बाकी
जिला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 339287 लोगों के सैंपल अब तक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 332554 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 647 लोगों की रिपोर्ट अभी भी बाकि बची हुई है। जिला में रिकवरी रेट 97.42 प्रतिशत पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से निरंतर रूप से सैपलिंग का कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की जांच के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी निरंतर रूप से चल रहा है। विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। स्वयं बचे व दूसरों को संक्रमण से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें