फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
-फोटो 65 : मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : इंटर के टॉपर अ​भिनव और हाईस्कूल की आराध्या।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कज यूनियन ब्रांच आईबी सिविल बहादुरगढ़ के तत्वावधान में बहादुरगढ़ इरिगेशन एक्शन (मंडल) स्तर पर धरना दिया गया। धरने में कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई गई। यूनियन ने साफ कर दिया कि जब तक सभी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा और आवश्यक हुआ तो इसे राज्यव्यापी आंदोलन का रूप भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को काम करने के लिए बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। कार्यस्थलों पर बैठने की व्यवस्था, पीने के साफ पानी की सुविधा, स्वच्छ शौचालय एवं विश्राम गृहों में बिजली, चौकीदार व सफाई कर्मियों की नियुक्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं आज तक नहीं की गई हैं। विश्राम स्थलों पर भी अत्यधिक बदहाल हालात बने हुए हैं, जहां न तो बिजली है, न पानी और न ही आवश्यक फर्नीचर। इससे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरने के दौरान यह भी प्रमुखता से उठाया गया कि कर्मचारियों की पीएफ और ईएसआई से जुड़ी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है, जिससे भविष्य सुरक्षा योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। कई वर्षों से नई भर्तियां रुकी हुई हैं, जिससे काम का दबाव अनावश्यक रूप से बढ़ रहा है। यूनियन ने प्रशासन को आगाह किया कि अगर समय रहते इन समस्याओं का हल नहीं किया गया तो यूनियन मजबूर होकर बड़े स्तर पर निर्णायक संघर्ष छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी। धरने पर मुख्य रूप में जिला प्रधान नवीन और जिला सचिव देवेंद्र सहरावत ने चेताया कि कर्मचारी अब केवल वादों से बहलने वाले नहीं हैं। अब उनकी एक ही मांग है समस्याओं का तुरंत समाधान हो। धरने में ब्रांच प्रधान अमित आसौदा, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण, ईश्वर, प्रदीप, सुरेंद्र, कृष्णा, राजपाल, रिंकू, अजय कुमार, जयदीप, राजपाल समेत आदि आदि मौजूद रहे और सभी ने मिलकर कर्मचारियों को संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन




-फोटो 65 : मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें