फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक्सरे मशीन के लिए फिटिंग कार्य पूरा, कंप्यूटर चालू

Wed, 07 Aug 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। सीएचसी में जल्द ही जरूरतमंद को एक्सरे मशीन की सुविधा मिल जाएगी। कमरे में रखी एक्सरे मशीन की फिटिंग का काम शुरू हो चुका है । तकनीशियन यहां तैनात है। अगले कुछ दिनों में एक्स-रे शुरू होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी में एक्स-रे मशीन भेजी गई है। सीएचसी एसएमओ डाक्टर शशि ने बताया कि मशीन पहुंचने के बाद दो दिनों से फिटिंग कार्य चल रहा है। सीएचसी में एक कमरे का अलग से प्रबंध करवाया गया है। दिल्ली से टीम को बुलाकर फिटिंग कार्य करवाया गया जबकि कंप्यूटर सिस्टम भी चालू करा दिया है। तकनीशियन की नियुक्ति हो चुकी है। अगले सप्ताह रोगियों के लिए एक्स-रे मशीन कार्य करेगी। सीएचसी में एक्सरे मशीन की सुविधा मिलने से जरूरतमंद रोगियों को लाभ होगा। क्षेत्र से कुुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस निकलता है जहां आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार और एक्सरे की सुविधा सीएचसी में मिलने से लाभ होगा। इसके अतिरिक्त ईंट भट्ठों के श्रमिक सीएचसी के इलाज पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें