झज्जर। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी ने लघु सचिवालय पार्क में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान सुरेंद्र सुहाग ने बताया कि लंबे समय से सम्मानजनक वेतनमान की मांग कर रहे लिपिकीय कर्मचारियों को एक बार फिर निराशा मिली है।क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा ने 28 जुलाई को पंचकूला एकत्रित होकर राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया था, जिसको मुख्य प्रधान सचिव टू सीएम हरियाणा राजेश खुल्लर के ठोस आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था। क्लेरिकिल एसोसिएशन से जिला प्रधान मोहित गुलिया का कहना है कि न ही तो सरकार ने एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों से मुलाकात की, न ही हमारी मांग पर 5 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा हुई इसलिए सभी जिलों में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया गया है। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन ने 12 से 14 अगस्त तक संपूर्ण हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिला महिला प्रधान रेखा ने बताया कि नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन दिया गया है। इस अवसर पर यशपाल सिंह, धर्मेंद्र ढाका, सुरेंद्र सुहाग, हरपाल, विनोद कुमार, प्रदीप गुलिया, जयपाल, रोहताश, आनंद कुमार, अशोक कुमार, कप्तान सिंह, सतीश कुमार, इकबाल, बलजीत सिंह, विष्णु, जोगेंद्र, गजेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, प्रदीप कुमार, सुभाष, रविंद्र उपस्थित रहे।