फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले बारिश और अब त्योहार के चलते रुके विकास के काम

Sun, 12 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp17-शहर के एक वार्ड में कार्यों को लेकर निरीक्षण करते नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत-नप
विज्ञापन
झज्जर। पहले बारिश के कारण लगभग डेढ़ माह तक शहर के विकास कार्य रुके रहे। अब त्योहारी सीजन के चलते लेबर अपने घर जाने लगी है। ऐसे में फिर विकास कार्य बंद हो गए हैं। अब दीपावली और छठ के बाद ही विकास के काम शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद की बात करें तो गलियों, पार्कों सहित 50 से अधिक विकास के काम शहर में बारिश के सीजन से पहले शुरू हो गए थे। बारिश के चलते विकास कार्य लगभग डेढ़ माह से ज्यादा समय तक बंद रहे। जलभराव होने के कारण गलियों, नालियों, पार्कों सहित अन्य विकास के काम पूरी तरह से बंद हो गए थे।
बारिश रुकने के बाद भी अब तक अधिकतर काम चालू नहीं हो सके हैं। पिछले सप्ताह आई बारिश ने एक बार फिर से कामों को शुरू करने में खलल डाला था। अब दीपावली और छठ का त्योहार नजदीक आने वाला है, ऐसे में विकास कार्यों को पूरा करने में लगी लेबर की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में फिलहाल शहर में चल रहे नगर परिषद क अधिकतर काम बंद हैं। उम्मीद है कि अब दीपावली, छठ के बाद ही यह काम शुरू हो पाएंगे।

पार्कों में लेबर की कमी
शहर में पार्कों के काम चल रहे हैं। इसमें शहीदी पार्क, मंगलीराम पार्क, अग्रसेन पार्क सहित अन्य पार्क शामिल हैं। इनमें लेबर की कमी बनी हुई है। इसी प्रकार से वैध हुई काॅलोनियों में गलियों और नालियों के निर्माण का काम भी जारी था, जो बारिश के बाद से ही बंद हैं।


बारिश के चलते काफी दिनों तक काम बंद रहा। अब कुछ दिन पहले फिर बारिश के पानी के कारण जलभराव की स्थिति हो गई थी। लेबर भी घरों को गई हुई है। ऐसे में विकास कार्यों को पूरा करवाने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें