फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटी उम्र में दूध और धूप से दूरी दे रही दर्द

Sun, 12 Oct 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अच्छे बच्चे धूप में नहीं खेलते.., मेरे बच्चों को तो दूध भाता ही नहीं। ये कहते हुए अक्सर महिलाएं सुनी जा सकती हैं। इससे बच्चों में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो रही है। इस कारण छोटी उम्र में पैरों में दर्द और भविष्य में गठिया होने की संभावना तीन गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार स्वस्थ हड्डियों के लिए 1000-1500 मिलीग्राम कैल्शियम जरूरी है। जांच के दौरान 8 से 14 साल तक के बच्चों में 800 मिलीग्राम से कम कैल्शियम मिलता है। उनके पास थोड़ी भागदौड़ करने पर मांसपेशी-पैरों में दर्द, घुटना अंदर-बाहरी और झुका होना, रात में पैरों में दर्द होने की शिकायत के मरीज आते हैं।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दूध पीने के नाम पर बच्चे रोते हैं। बीमार न पड़ जाएं इसलिए धूप में खेलने से टोकते हैं। दर्द होने पर कैल्शियम की दवा भी दी लेकिन ज्यादा आराम नहीं मिला। ऐसे बच्चों की हड्डियां लचीली मिली। भविष्य में 40-45 साल की उम्र से ही गठिया की परेशानी होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


वहीं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि चलना-फिरना कम होना, खेलकूद गतिविधियां कम होने और अधिक समय तक बैठकर कार्य करने से गठिया की परेशानी 10 साल पहले ही दस्तक दे रही है। गठिया मरीजों में 40-45 साल के 23 फीसदी मिल रहे हैं। दवाओं के साथ इनको योग, पैदल चलना, धूप सेंकने समेत अन्य सुझावों से आराम मिला।



सुझाव

-रोजाना 3-5 किलोमीटर पैदल चलने की आदत डालें।

-घंटे भर बैठने के बाद थोड़ा टहलें। सुबह नियमित धूप लें।

-दूध न पीएं तो दही, पनीर समेत दूध से बनी सामग्री खाएं।

-योग व्यायाम करें, फास्ट फूड से परहेज करें।

-बच्चों को खेलकूद पर जोर दें, हल्की धूप में भी खेलने दें।



केस 1 : बहादुरगढ़ की नई बस्ती निवासी एक 12 वर्षीय बच्चे को गठिया की शिकायत लेकर परिवार अस्पताल पहुंचे। उनका इलाज किया जा रहा है। बच्चों को धूप में खेलने और दूध पिलाने के लिए परिजनों को सलाह दी गई है। इसी तरह अन्य बच्चे भी गठिया का शिकार हो रहे हैं। परिजनों को बच्चों की विशेष देखभाल रखनी होगी।



केस 2 :
नागरिक अस्पताल में बच्चे के इलाज के लिए पहुंचे शंकर गार्डन निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे के शरीर की हड्डियां कमजोर हो गई हैं। डॉक्टर ने उन्हें 800 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम देने की बात कही है। साथ ही रोजाना कम से 15 से 25 मिनट धूप सेंकने की सलाह दी है।


सहन
करने लायक धूप सेंकना सभी उम्र के लिए संजीवनी है। इसके अलावा करीब 7 घंटे की नींद और व्यायाम व पौष्टिक भोजन जरूरी है। सिर्फ इन चीजों को सही ढंग से किया जाए तो हड्डी रोग समेत कई अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

-डॉ. कुनाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें