फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले बेची... फिर खुद ही दोस्त से करा दी कार चोरी, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में कार चोरी के आरोप में कार मालिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मालिक ने पहले कार बेची, फिर अपने ही दोस्त से चोरी करवा दी। इतना ही नहीं कार चोरी कराने के लिए ऐसे स्थान पर खड़ी की, जहां सीसीटीवी नहीं थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाप्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि गांव सुंडाना निवासी हैप्पी ओमैक्स सिटी में रहते हैं। उन्होंने 26 नवंबर को नितेश को 5.5 लाख रुपये में कार बेची थी। इसमें 1.5 लाख रुपये कार की एनओसी मिलने के बाद देने थे। हैप्पी नितेश के भाई अक्षय के साथ कार की एनओसी आदि बनवाने के लिए रोहतक आया था। यहां पर कार सोनीपत रोड पर खड़ी की थी। वह अक्षय के साथ दस्तावेज तैयार कराने के लिए चला गया। जब वापस आया तो कार चोरी हो गई। कार मालिक हैप्पी ने ही सिविल लाइन थाने में कार चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो हैप्पी पर संदेह हुआ। पुलिस ने हैप्पी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि कार उसी ने चोरी कराई है। कार चोरी के लिए उसने अपने दोस्त झज्जर के बेरी निवासी हितेश उर्फ हन्नी के साथ मिलकर कार की पहले ही तीसरी चाबी बनवा ली थी, जबकि कार की दो चाबी उनके पास ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें