फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: भतीजे ने चाचा पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज

Wed, 04 Dec 2024 10:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

नवीन ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह पांच बहन भाई है। इसमें तीन बहने और दो भाई हैं। मेरा छोटा भाई अजय कुमार है। नवीन ने कहा कि वह गाड़ी-मशीन व सड़क ठेकेदार का कार्य करता हैंl उसका भाई रोहतक में रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर की ऋषि कॉलोनी में भतीजे ने अपने चाचा पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बचाव में चाचा ने भी फायरिंग की, जिस पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन


ऋषि कॉलोनी निवासी नवीन ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह पांच बहन भाई है। इसमें तीन बहने और दो भाई हैं। मेरा छोटा भाई अजय कुमार है। नवीन ने कहा कि वह गाड़ी-मशीन व सड़क ठेकेदार का कार्य करता हैंl उसका भाई रोहतक में रहता है, जिसका एक लड़का कुनाल व एक लड़की है l मेरे माता-पिता उसके साथ रहते हैं और कई सालों से हम दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। हमारी आपस में कोई बातचीत नहीं होती है।

रात को उसके भाई अजय का लड़का कुनाल अपनी गाड़ी में सवार होकर आया और उसके घर के सामने गाड़ी रोक कर गाली गलौज करने लगा। आवाज सुनकर वह अपने कमरे से बालकोनी में आकर देखा तो भतीजे कुनाल नीचे खड़ा था। उसे देखते ही कुनाल ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बचाव में उसके भी फायरिंग की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें