फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कार अड़ाई, फिर कांच की बोतल से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के सौलधा गांव में कार से घर जा रहे तीन युवकों के साथ दूसरी कार में सवार युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में योगेश उर्फ भोलू निवासी सौलधा ने बताया है कि वह खेती का काम करता है। 8 जनवरी को वह और उसके गांव का ही उसका दोस्त दीपक शाम के समय करीब 9 बजे सिद्दीपुर गांव से अपने घर जा रहे थे। कार में उनके साथ उसके गांव का युवक सागर भी मौजूद था। कार को सागर ही चला रहा था, जबकि वह कंडक्टर सीट पर बैठा था। दीपक गाड़ी में पीछे बैठा था। जब वे अपने गांव के नजदीक पहुंचे तो सड़क पर वाहनों का जाम लगा था। इसी दौरान उनके आगे एक सेंट्रो कार आकर रुकी और उसमें से दो युवक उतरे। उन्होंने गाड़ी से उतरकर उनके साथ कहासुनी की और हाथ में ली हुई कांच की बोतल से उसके मुंह पर वार कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें लगीं। घायल युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया है कि वह उक्त लोगों को पहचानता भी नहीं है। उक्त युवकों ने जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें