फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूतों की फैक्टरी में आग से सामान जला

Sat, 11 Mar 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के सेक्टर-17 में स्थित एक जूतों की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखा काफी सामान जल गया। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खास बात यह रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-17 में स्थित प्लाट नंबर 22 में एसएलयू गायत्री परिवार के नाम से चल रही एक जूता-चप्पल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फैक्टरी में शार्ट-सर्किट होना बताया गया है। सूचना मिलते ही फैक्टरी मालिक विनोद अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इससे पहले फैक्टरी के कर्मचारी खुद ही आग पर काबू पाने में जुट गए थे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत की। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि आग फैक्टरी में लगे ब्वायलर में भी लग गई थी। समय पर रहते इस पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें