फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी नहीं दी तो कर दिया फायर

Mon, 23 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पेलपा गांव में क्रिकेट खेलते समय एक युवक ने पहले बल्लेबाजी करने की जिद की और बल्लेबाजी नहीं करने देने पर आपसी झगड़ा हो गया। कहासुनी में उसने दो युवकों पर फायर कर दिया, गनीमत रही गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी विकास के खिलाफ  आर्म्स एक्ट ओर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पेलपा निवासी विनोद और अमित ने बताया कि रविवार की शाम गांव के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे तो विकास और विनोद का पहले बैटिंग करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें विकास ने अपने कुछ साथियों को फोन कर वहां बुला लिया। वहां पहुंचे युवकों ने विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं जब अमित बीच-बचाव क रने के लिए आया तो इन युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसी दौरान तैश में आकर आरोपी विकास ने विनोद की ओर से फायर कर दिया, जो किसी को नहीं लगा। इसके बाद आरोपी विकास अपनेे साथियों सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर वहां पर मौजूद युवाओं से मामले की जानकारी ली। वहीं सदर थाना पुलिस ने शिकायतकर्त्ता विनोद की शिकायत पर आरोपी विकास के खिलाफ आर्म्स एक्ट ओर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें