फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

Sun, 28 Sep 2025 09:22 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

किला मोहल्ला के पास रविवार की सुबह करीब तीन बजे एक जरनल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने से दुकान जलकर हुई राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मेन बाजार स्थित किला मोहल्ला के पास रविवार की सुबह करीब तीन बजे एक जरनल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना लगते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग हरीश गुप्ता की दुकान में लगी है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है। 

विज्ञापन


दमकल की पहुंची 6 गाड़ियां

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें हरकत में आईं और बहादुरगढ़ से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची।  दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि घंटों की मशक्कत के बाद भी पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटनास्थल पर धुआं और लपटें इतनी तेज थीं कि बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: तहखाने में थी रसोई: बुआ के लिए चाय बना रहे थे बच्चे, सिलिंडर फटने से तीन भाई-बहन झुलसे; मासूमों की हालत नाजुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें