चालक ने जान बचाने के लिए केबिन से बाहर निकलने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों और धुएं के बीच वह बाहर तो निकली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बहादुरगढ़ के बादली रोड पर नया गांव स्थित अशोका स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कैंटर के केबिन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने जान बचाने के लिए केबिन से बाहर निकलने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों और धुएं के बीच वह बाहर तो निकली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।