बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए स्थित एक जूता फैक्टरी में वीरवार की सुबह फैक्टरी खुलने से पहले भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का माल जल गया। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। विभाग का दस्ता आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा। मगर आग गंभीर रूप धारण कर चुकी थी।
आग बुझती न देख फायर अधिकारियों ने अन्य जिलों से भी अग्निशमन की गाड़ियों को बुलाया गया। कुल 13 गाड़ियों की मदद से 40 कर्मचारियों ने सवा चार घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्टरी में अत्यंत ज्वलनशील केमिकल और रबड़ होने के कारण फायर कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वीरवार की सुबह पौने 9 बजे एमआईई पार्ट-ए में स्थित प्लांट 767 में चल रही फुटवियर इंडस्ट्रीज में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका है कि आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी है। फैक्टरी खुलने का समय सुबह 9 बजे है। इससे पहले ही आग लग गई। उस दौरान कर्मचारियों का फैक्टरी में आना ही शुरू हुआ था।
गनीमत रही कि घटना के दौरान फैक्टरी में कोई नहीं था अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। फैक्टरी कर्मचारियों ने बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन केमिकल और रबड़ होने के कारण आग भड़कती चली गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट से शुरू हुई।
आग लगने के बाद वातावरण भी प्रदूषित हो गया। केमिकल आग बुझाने में परेशानी खड़ा करता रहा। आग की भयावहता को देखते हुए एमआइई से फायर की दो, शहर में इंदिरा मार्केट से तीन, एचएसआईआईडीसी फायर स्टेशन से तीन, एम्स बाढ़सा से एक, झज्जर, सांपला, रोहतक और सोनीपत से एक-एक गाड़ियां बुलानी पड़ी।
सुबह पौने 9 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई। आग नहीं बुझी तो सोनीपत, रोहतक, झज्जर और बाढ़सा एम्स से भी फायर की गाड़ियां बुलानी पड़ी। सवा चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग बुझाने के बाद जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। आग के कारण माल का नुकसान हुआ है जनहानि कोई नहीं हुई है।
- रविंद्र कुमार, अधिकारी, फायर ब्रिगेड बहादुरगढ़।
-फोटो 54 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में लगी। संवाद- फोटो : mathura
-फोटो 54 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में लगी। संवाद- फोटो : mathura