झज्जर। श्री वीर हनुमान सेवा समिति ने हनुमान स्वरूप मुकुट का पूजन कर शोभायात्रा निकाली। सुधांशु हंस ने बताया कि साहिल महाराज, मनोहर महाराज, तुषार महाराज, सक्षम महाराज, लोकेश महाराज, गुलशन महाराज, आयुष महाराज अष्टमी, नवमी दशमी को क्रमानुसार प्रतिदिन छह हनुमान स्वरूप मुकुट को धारण करेंगे।
63 वर्षों से चली आ रही हनुमान स्वरूप की परंपरा को निभाते हुए 41 दिनों तक मर्यादा का पालन कर रहे सभी मुकुट स्वरूप हनुमानजी के सेवकों ने बालाजी महाराज की आराधना कर मुकुट स्वरूपों को पालकी में सुशोभित कर नगर परिक्रमा निकाली। यात्रा में संकट हरने वाले को हनुमान कहते है...,राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना...भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि जी महाराज मंदिर समिति के उपप्रधान आशीष चावला ने बताया कि यात्रा मां वैष्णो चौक, हरिपुरा मोहल्ला मढ़ी दुर्गा माता मंदिर, स्कूल नंबर 2, भट्टी गेट, बीकानेर चौक, अखंड ज्योति खाटू श्याम मंदिर, आंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष चौक, डायमंड चौक, मेन बाजार हनुमान मंदिर से होते हुए मंदिर में पंहुची।
इससे पूर्व श्री हनुमान सेवा समिति प्रधान सुभाष वर्मा ने विधिवत पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हनुमान स्वरूप धारण करने वाले युवाओं एवं भक्तों का उत्साह देखकर बहुत प्रसन्नता होती है।
इस मौके पर समिति के प्रधान सुभाष वर्मा, भारत भूषण नंदा, विनोद भूटानी, मोक्ष-राजेंद्र वधवा, सुंदर वर्मा, योगेश रंजन, ध्रुव-प्रिंस सेठी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। वहीं सुभाष, देवेश शर्मा, जीतू वर्मा, पंकज भारद्वाज, गनपत राय, सतीश वर्मा, वंशु वर्मा, ध्रुव सेठी, दीपांशु छाबड़ा, नयन हंस, शिवम तनेजा, राधव हंस, भवित वर्मा, अमितोज, अमन वर्मा, गुरप्रीत अरोड़ा मौजूद रहे।