बहादुरगढ़। सेक्टर-6 मार्केट स्थित क्राउन कैफे में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग पहली मंजिल पर बने किचन में लगी। कैफे मालिक, स्टाफ और आसपास के दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग को काफी हद तक काबू कर लिया था।
विज्ञापन
फायर अधिकारी रविंद्र के अनुसार समय पर सूचना और लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है। हालांकि किचन के सामान और उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है।