झज्जर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ पंचकूला में संघर्षरत शिक्षाविदों पर सरकार व प्रशासन की ओर से की गई पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। लगभग छह महीने से एचपीएससी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशानों के समाधान की बजाय बर्बरता पूर्ण पुलिसिया कार्यवाही सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर के प्रधान रमेश जाखड़, सचिव राजबीर राहर, कोषाध्यक्ष दिलीप रावत, उपप्रधान रोहतास ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि संघ पंचकूला तथा चैनत के आंदोलनों का सही एवं शांतिपूर्वक समाधान का पक्षधर हैं। संगठन के राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार रिटायर्ड कर्मचारी संघ सही दिशा के आंदोलन के पक्ष में खड़ा रहेगा।
संगठन सरकार से अपील करता है कि संघर्षरत साथियों से बातचीत का रवैया अपनाया जाए और समस्या समाधान की तरफ कदम बढ़ाने चाहिए। संगठन शीघ्र ही इकाई की मासिक बैठक बुलाकर भविष्य की रणनीति तय करने का काम करेगा।