-फोटो 85 : शिविर में मरीजों की आंख जांचते चिकित्सक। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। वार्ड 21 की गुरु नानक कॉलोनी स्थित एनआर हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का 158 लोगों ने लाभ लिया। इसका शुभारंभ स्कूल संचालक कृष्ण कुमार व वार्ड 21 के पार्षद विजेंद्र दलाल ने संयुक्त रूप से किया।
सेंटर फॉर साइट की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मधु व उनकी टीम ने शिविर में आए लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान कई लोगों की आंखों में एलर्जी की शिकायत पाई गई। कुछ लोगों में दूर दृष्टि एवं निकट दृष्टि संबंधी समस्याएं मिली जबकि कुछ बुजुर्गों में सफेद मोतियाबिंद के लक्षण भी पाए गए।
चिकित्सकों ने सभी जांच कराने वालों को आंखों की उचित देखभाल एवं आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श दिया। इस मौके पर कपिल पवार, पार्षद विजेंद्र दलाल, जगदीश प्रसाद, सत्येंद्र दहिया, रमेश गुप्ता, करण सिंह, अजय कुमार, नरेंद्र जांगड़ा, संदीप कुमार, कविता, भावना, सुदेश कुमारी, ओम निवास, दीपक तिवारी, देवेश गुलिया व कविश उपस्थित रहे।