फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारी सीजन शुरू, प्रशासन के पास पार्किंग न कोई प्लान

विज्ञापन
14 रोहतक ​स्थित हुडा कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पार्किंग का बंद पड़ा काम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। एक माह से ज्यादा समय तक चलने वाले सीजन में ग्राहक व व्यापारियों को जाम से जूझना पड़ सकता है क्योंकि प्रशासन के पास जाम से निपटने के लिए पार्किंग है न कोई प्लान। पूछने पर निगम व पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि जल्द बैठक करके त्योहारी सीजन को लेकर मंथन करेंगे।
विज्ञापन

शहर में सोमवार को नवरात्र के पहले दिन बाजार में चहल-पहल रही। पुराने बस स्टैंड से लेकर छोटूराम चौक तक जाम के हालात रहे। नवरात्र का इंतजार कर रहे ग्राहक रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड बाजार, गांधी कैंप, डीपार्क व अन्य बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
हर बार की तरह बाजार में वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिली। इसके कारण जाम के हालात बने रहे। एलिवेटेड रोड के ऊपर नगर निगम की महाराजा अग्रसेन पार्किंग में जगह कम है। इस कारण ग्राहकों को गाड़ियां गवर्नमेंट स्कूल के खाली पड़े मैदान में खड़ी करनी पड़ीं। वहां भी भवनों का मलबा व निर्माण सामग्री पड़ी है। न ही निगम की तरफ से इसकी सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

आठ साल पहले बनकर तैयार हुई भगत सिंह पार्किंग को निगम दोबारा चालू करना चाहता है। इसके लिए टेंडर तो कर दिया लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। नवरात्र के पहले दिन अंडर ग्राउंड पार्किंग में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ था। दोपहिया वाहन सड़क पर दोनों तरफ खड़े हुए थे। इस कारण राहगीरों का पार्किंग के भू-तल से निकलना मुश्किल हो रहा था।
तीन साल से हुडा काॅम्प्लेक्स स्थित निर्माणाधीन पार्किंग का काम बंद था। निगम आयुक्त ने 15 दिन पहले काम दोबारा चालू कराया जो सोमवार को बंद मिला। पूछने पर बताया गया कि छुट्टी के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
अस्थायी पार्किंग में पड़ी भवन निर्माण सामग्री
श्हार के पुराने गवर्नमेंट स्कूल के सामने खाली मैदान है। वहां पर त्योहारी सीजन में निगम हर साल अस्थायी पार्किंग बनाता है। फिलहाल, मैदान में दूर-दूर तक भवन निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं है। जो जगह बची है, उसमें सफाई नहीं कराई गई है।
वर्जन
भगत सिंह पार्किंग का टेंडर हो चुका है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। हुडा काॅम्प्लेक्स की पार्किंग का निर्माण क्यों बंद है, इसको लेकर जवाब मांगा जाएगा। जल्द पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करके पार्किंग को लेकर व्यवस्था बनाएंगे।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
...
त्योहारी सीजन में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करेंगे। इसके लिए चौक व चौराहों पर जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पार्किंग को लेकर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रतीक अग्रवाल, एएसपी रोहतक

14 रोहतक स्थित हुडा कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पार्किंग का बंद पड़ा काम। संवाद

14 रोहतक स्थित हुडा कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पार्किंग का बंद पड़ा काम। संवाद

14 रोहतक स्थित हुडा कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पार्किंग का बंद पड़ा काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें