फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 साल में इस बार सबसे गर्म बीती फरवरी, होली पर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले 10 वर्षों में इस बार फरवरी का महीना सबसे गर्म बीता है। माह के अंतिम दिन तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वर्ष 2017 में औसत अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम 11.7 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

मार्च की शुरुआत में होली का पर्व है। इस बार होली पर्व पर तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अभी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। धूप भी तेज हो रही है। वर्ष 2017 के बाद 2026 में फरवरी सबसे ज्यादा गर्म रही।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मार्च की शुरुआत भी गर्म मौसम के साथ होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। 2 मार्च को भी मौसम साफ रहेेगा। 2 से 5 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी का पिछले 10 साल का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
साल

औसत अधिकतम
औसत न्यूनतम


2017

25.6

11.7

2018

26.3

11.2

2019

22.5

10.6

2020

24.1

9.9

2021

25.6

10.3

2022

24.3

10.2

2023

26.2

11.2

2024

24.4

9.3

2025

26.7

11.4

2026

29

14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें