फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिता बोले- लक्ष्य सामान्य खाना खाकर गया था स्कूल

Sun, 06 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
05jjrp13- मृतक लक्ष्य का फाइल फोटो।
विज्ञापन
झज्जर। 13 साल के लक्ष्य की हार्ट अटैक से मौत पर हर कोई अचंभित है। लक्ष्य के पिता भूप सिंह का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था। उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। वह सुबह नियमित रूप से सामान्य खाना खाकर स्कूल में गया था।
विज्ञापन

भूप सिंह ने बताया कि उनको साढ़े 8 बजे स्कूल से सूचना मिली थी कि लक्ष्य को चक्कर आ गए थे। उसे पहले इमलोटा के निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद झज्जर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। लक्ष्य के पिता की आंखें अस्पताल में भरी हुई थी। परिजन भी उसे सांत्वना देते हुए नजर आए।

भाई-बहन एक साथ पढ़ते थे

मृतक लक्ष्य बड़ा बेटा था जबकि उसकी एक बहन भी है। वह भी उसके साथ ही स्कूल में पढ़ती है। उसकी उम्र 10 साल की है।


एक्सपर्ट व्यू...
हार्ट अटैक एक सामान्य शब्द है। दिल रुकने की वजह से मौत होती है। दिल किस वजह से रुका, इसका कारण विसरा रिपोर्ट से पता चलेगा। क्योंकि उसमें पता चलेगा कि किस कारण से दिल में ब्लाकेज हुई है। हो सकता है कि बच्चे को बचपन से दिल की कोई बीमारी रही हो या कोई अन्य कारण भी हो सकता है। कई बार हमें बच्चा स्वस्थ दिखता है और कोई शिकायत नहीं करता। इसलिए माता-पिता उसकी जांच नहीं करवाते। असल में कोई दिल की बीमारी भी मिल सकती है। असली कारण विसरा रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. संजीव हसिजा, हृदय रोग विशषज्ञ एवं सेवानिवृत्त एसएमओ, सिविल अस्पताल, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें