झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर डीघल टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था आरंभ होने के बाद अब 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स में छूट हासिल करने के लिए एसडीएम बेरी से स्वीकृत पत्र की जरूरत होगी। इसके बिना उनको टोल टैक्स में 75 फीसदी की छूट हासिल नहीं होगी। वहीं टोल अधिकारियों का कहना है कि रविवार को बिना फास्टैग लगवाए अगर उसकी लाइन में गाड़ी ले गए तो वाहन चालक को दोगुना चार्ज देना होगा। टोल अधिकारियों द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों को फास्टैग लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टोल प्लाजा से मिले आंकड़ों के अनुसार डीघल टोल प्लाजा से हर रोज करीब 15 हजार गाड़ियां गुजरती हैं। जिसमें 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव के करीब 2500 यूजर और पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 2300 यूजर हैं।
रात 12 बजे के बाद बिना फास्टैग लगवाएं अगर उसकी लाइन में गाड़ी ले गए तो वाहन चालक को दोगुना चार्ज देना होगा। टोल पर कुल 10 लाइन हैं और सभी लाइनों को फास्टैग किया गया है ओर जिसमें एक नंबर और 10 नंबर लाइन को कैश के लिए छोड़ा गया है और शनिवार को डीघल टोल टैक्स से 200 वाहन चालकों ने फास्टैग खरीदे हैं।
नीतेश मलिक, टोल मैनेजर, झज्जर।