फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल तानकर सेल्समैन से बोले लुटेरे: जितना कैश है देदे, वरना जान से मार देंगे

विज्ञापन
crime news - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बीती रात गांव छारा स्थित दलाल पेट्रोल पंप पर लूट हो गई। बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर वारदात को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम तक लुटेरों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

दरअसल गांव छारा के निवासी कुश्ती कोच वीरेंद्र आर्य का गांव में बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक पंप पर आए और सीधे एक कमरे में घुस गए। उक्त कमरे में सेल्समैन समुंद्र और हरदीप मौजूद थे। तीनों युवकों में से एक के हाथ में पिस्तौल थी। उसने पिस्तौल तानकर सेल्समैन से कहा कि जितना भी कैश है दे दे, वरना जान से मार देंगे। दोनों सेल्समैन ने कहा कि हमारे पास कुछ नहीं है तो उनमें से एक युवक दूसरे कमरे में गया और वहां दराज से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उक्त युवकों ने पिस्तौल अड़ाकर हरदीप की जेब से पांच हजार रुपये और समुंद्र की जेब से मोबाइल निकाल लिया। लूटपाट करने के उपरांत आरोपी बाइक लेकर छारा गांव की तरफ भाग गए।
पांच मिनट में की वारदात
लूटपाट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि कैमरे में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं हैं लेकिन बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। लुटेरे 10 बजकर 37 मिनट पर आए और 10 बजकर 42 मिनट पर निकल गए। समुंद्र से जो मोबाइल छीना गया, उसकी आखिरी लोकेशन गांव छारा की ही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लुटेरे गांव में ही मोबाइल को फेंक गए। पुलिस उक्त मोबाइल को भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जल्द सुलझाएंगे वारदात
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी।
एएसआई योमेश कुमार, जांच अधिकारी, मांडोठी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें