फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो बैलेंस पर एक्टिव हो रहा फास्टैग, कैशलेस के लिए 29 फरवरी तक का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक-झज्जर नेशनल हाईवे पर स्थित डीघल टोल पर टोल प्लाजा को पूरी तरह से कैशलेस करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 29 फरवरी तक का समय गया है। इस घोषणा के साथ फास्टैग काउंटर पर मिलने वाले फास्टैग को निशुल्क कर दिया गया है। घोषणा के बाद डीघल टोल प्लाजा पर चालकों को फास्टैग देने के लिए पेटीएम व एयरटेल ने अपने एक-एक काउंटर लगा रखा है। ताकि वाहन चालकों को फास्टैग लेने के लिए परेशानी न हो। इसके साथ ही कैश लाइन में लगातार घोषणा की जा रही है कि यह फास्टैग अनिवार्य है। वहीं अभी भी डीघल टोल प्लाजा पर 26 प्रतिशत वाहन नकद भुगतान कर रहे हैं। टोल प्लाजा पर चालकों को फास्टैग लाइनों में बिना रुके निकालने के लिए फास्टैग लगाए जा रहे हैं। ताकि चालक को टोल पार करने में समय न लगे। वहीं बिना फास्टैग वाहन चालकों को निकलने के लिए लाइन लगाकर पर्ची कटवानी पड़ती है। इसके कारण चालकों को काफी देर तक लाइन में लगाकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

चालक जरूरत के अनुसार रखेंगे बैलेंस
टोल प्लाजा पर बने काउंटर पर कंपनी की ओर से नोटिफिकेशन आया है कि 29 फरवरी तक वाहनों को फ्री में फास्टैग दिए जाएंगे। इससे पहले भी चालकों से 150 रुपये लेकर फास्टैग दिया जाता था। जिसमें उसे 150 रुपये ही बैैलेंस के रूप में मिल जाते थे। अब कार चालकों को फास्टैग जीरो बैलेंस पर ही एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद चालक अपनी जरूरत के अनुसार उसमें राशि जमा करवा सकता है।
कंपनी की गाइड लाइन आई है कि जीरो बैलेंस पर फास्टैग को एक्टिव किया जाए। साथ ही चालकों को यह भी बताया जाए कि फास्टैग में कम से कम 150 रुपये रखना अनिवार्य है नहीं तो फास्टैग ब्लैक लिस्ट में आ जाएगा।
विज्ञापन

अवतार सिंह, पेटीएम कर्मचारी।
नेशनल हाईवे अॅथारिटी ऑफ इंडिया की गाइड लाइन आई है कि 15 फरवरी से 29 फरवरी तक टोल पर फास्टैग जीरो बैलेंस पर एक्टिव किया जाएगा। डीघल टोल पर 26 प्रतिशत वाहन नकद भुगतान कर रहे हैं, जबकि 74 प्रतिशत वाहन फास्टैग से गुजर रहे है।
विज्ञापन

ब्रह्मजीत अहलावत, प्रोजेक्ट हेड डीघल टोल प्लाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें