फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई को किसान मनाएंगे श्रमिक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। किसान मोर्चा के आह्वान पर ढांसा बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद गुलिया ने की। धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए विनोद गुलिया ने कहा की संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया है कि एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर पूरे देश में मजदूर और किसान मिलकर मजदूर दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

गुलिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ मजदूरों के साथ भी अत्याचार कर रही है। आजादी के आंदोलन में उभरे उन सभी सवालों को जो आम जनता को कुछ राहत प्रदान करते थे, बदलने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने देश के मजदूरों के हक में बने सभी कानूनों को रद्द कर दिया। इसका परिणाम है कि देश का मजदूर नए कानूनों के तहत गुलामी करने को मजबूर है।
अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव रामचंद्र यादव ने बताया कि मजदूरों को अब आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन के कानून को भी बदल दिया है। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल, सिलक राम गांव बाघपुर, चौधरी चरण सिंह गांव माजरा, हिम्मल पहलवान, सतवीर खेड़का, सुरेंद्र सिवाच पहाड़ीपुर आदि ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक मई को ज्यादा से ज्यादा किसानों व मजदूरों को धरने पर आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें