फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, रैली निकाली, फूंकीं प्रतियां

विज्ञापन
बहादुरगढ़ में लघु सचिवालय के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते किसान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कस्बे में शनिवार को किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतर कर रोष प्रकट किया और इसे संपूर्ण क्रांति दिवस के रूप में मनाया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। इस दौरान किसानों ने एसडीएम ऑफिस के बाहर सभा भी की। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। कृषि कानूनों को अस्तित्व में आए एक साल होने के मौके पर किसानों ने यह प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

किसानों ने भाकियू एकता के प्रधान जोगिंदर उगराहां के नेतृत्व में शहर में रैली निकाली। इसमें किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, कारों, जीपों और बाइकों से चलते हुए सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। नयागांव चौक से किसान पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक के झज्जर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां भी नारेबाजी की। शहर में रोहतक-दिल्ली रोड, बस स्टैंड, शिव चौक, नजफगढ़ रोड, बालोर रोड होते हुए रोष मार्च लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के प्रधान जोगिंदर उगराहां ने कहा कि केंद्र सरकार को विश्व व्यापार संगठन से जुड़े पूंजीपति चला रहे हैं। तीनों कृषि कानूनों का कोई भी प्रावधान किसानों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

उधर, टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से भाकियू राजेवाल के प्रधान परगट सिंह समेत कई नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। धर्मेंद्र हुड्डा खिड़वाली ने किसानों से एकजुट रहकर लड़ने का आह्वान किया। भाकियू मानसा के पंजाब राज्य सचिव बेअंत सिंह ने कहा कि सरकार को पर्यावरण की रक्षा करनी है तो सबसे पहले किसानों को संरक्षित करे।
जम्हूरी किसान सभा के प्रधान ऊधम सिंह ने कहा कि सरकार आंदोलन को खराब करने के लिए अनेक प्रकार से कोशिश कर रही है। लेकिन पंजाब के योद्धा कभी संघर्षों से घबराए नहीं। पंजाब किसान यूनियन की प्रधान जसबीर कौर के नेतृत्व में किसानों ने तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। अमृता कुंडू पाई कैथल, शारदा पूर्व प्रिंसिपल दिल्ली, महावीर प्रधान बीकेयू दिल्ली, एमएसपी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप झनखड़, डयपाल कुंडू टिटोल, यूपी से आए आर्य समाजी सन्यासी स्वामी नित्यानंद ने विचार व्यक्त किए।
रागनी गाकर किसानों का हाल सुनाया
नरवाना से आए कुलदीप ढांढा ने रागनी गाकर किसानों का हाल सुनाया। रोहद टोल प्लाजा पर अखिल भारतीय किसान सभा के रोहतक जिला अध्यक्ष कैप्टन शमशेर मलिक की अगुवाई में किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और तीनों कानूनों की प्रतियां जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें