फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का रेल रोको आज, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर से ट्रेन द्वारा पंजाब जाते किसान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। किसानों के 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों द्वारा चार घंटे 12 से लेकर 4 बजे तक रेल रोकने का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं रेलवे विभाग ने प्रतिदिन की तरह ट्रेनें चलाने की तैयारी की हुई है। रेल रोकने के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसकर्मियों को रेलवे स्टेशन पर तैनात रखा जाएगा। बहादुरगढ़ में अंबाला कैंट से भी जीआरपी पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। हर स्टेशन पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली के आसपास जिन इलाकों में आंदोलन का प्रभाव ज्यादा है। ऐसी तमाम जगहों पर 18 फरवरी को सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात की जाएगी। इनमें आरपीएफ और जीआरपी शामिल रहेंगी। बहादुरगढ़ में जीआरपी और आरपीएफ को सुरक्षा के लिहाज से तैयार किया गया है। आशंका है कि जिन इलाकों में आंदोलन का प्रभाव ज्यादा है, उन इलाकों में आने-जाने वाली या वहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को अलर्ट पर रखा गया है।
इन रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की 22 (1) और 23 (2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 18 फरवरी को झज्जर जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेश में ईटीओ उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (सेल्स) बहादुरगढ़ को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उनके साथ डीएसपी पवन कुमार को पुलिस अधिकारी के तौर पर, आसौदा रेलवे स्टेशन पर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बहादुरगढ़ अत्तर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उनके साथ डीएसपी राहुल देव को लगाया गया है। लाइनपार बहादुरगढ़ के लिए उपमंडल अभियंता जल सेवाएं मंडल बहादुरगढ़ देवेंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उनके साथ थाना प्रबंधक लाईनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक अशोक कुमार को, थाना आसौदा के लिए ईटीओ उप आबकारी एवं कराधान (सेल्स) बहादुरगढ़ नवीन नांदल को ड्यूटी मजिस्टे्रट व उनके साथ थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक कुलदीप को लगाया गया है। बहादुरगढ़ व बादली को अपने-अपने उपमंडल में ऑवरआल इंचार्ज एसडीएम को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

ये गाडिय़ां हो सकती हैं प्रभावित
12 बजे से 4 बजे तक किसानों ने रेल गाड़ियां रोकने की घोषणा की है। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली और रोहतक की तरफ जाने वाली दो-दो गाडिय़ां हैं। ये प्रभावित हो सकती है। इनमें दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ी 12 बजकर 8 मिनट पर किसान एक्सप्रेस है तो दूसरी 12 बजकर 18 मिनट पर इंटर सिटी एक्सप्रेस है। यही गाड़ियां रोहतक की तरफ जाने वाली हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी का समय 1 बजकर 45 मिनट है तो किसान एक्सप्रेस बहादुरगढ़ स्टेशन पर 3 बजे पहुंचती है।
अंबाला से भी बुलाए गए हैं पुलिसकर्मी
बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन का प्रभाव ज्यादा है। इसको देखते हुए जीआरपी पूरी तरह अलर्ट पर है। रेलवे की सुरक्षा को लेकर 18 फरवरी के दिन न केवल बहादुरगढ़ जीआरपी की फोर्स तैनात रहेगी। बल्कि अंबाला से भी पुलिसकर्मी काफी संख्या में पहुंचेंगे। किसी भी तरीके से रेल यातायात को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
-होशियार सिंह, एसएचओ जीआरपी, बहादुरगढ़।
हर स्टेशन पर होगी पुलिसकर्मियों की तैनाती
इसके लिए रेलवे की ओर से पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। 18 फरवरी के दिन किसानों द्वारा रेल रोको कार्यक्रम को लेकर पुलिस कर्मी प्रत्येक स्टेशन पर भारी संख्या में मौजूद रहेंगे। रेल यातायात को प्रभावित नहीं देने दिया जाएगा।
-एसपी सिंह, इंस्पेक्टर आरपीएफ
रेल यातायात प्रभावित नहीं होने देंगे : मीणा
हमारी पूरी तैयारी है। रेल यातायात प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। जिस तरीके से प्रतिदिन रेल गाडिय़ां चल रही हैं। उसी हिसाब से ट्रेनें चलाई जाएंगी। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। रेल सुरक्षा बल और जीआरपी के अलावा अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। रेलवे को उम्मीद है कि किसान रेल यातायात में किसी तरह का व्यवधान नहीं डालेंगे।
विज्ञापन

-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें