फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से बचने के लिए किसानों ने लगाया टेंट

विज्ञापन
टेंट को बांधता किसान, साथ में रखा नया साउंड सिस्टम। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अब आए दिन तापमान ऊपर की ओर चढ़ रहा है। धूप से बचने के लिए किसान नेता बठिंडा से टेंट खरीदकर लेकर आए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि आंदोलन में किसी भी चीज की जरूरत पड़े, उसे पूरा किया जाएगा। किसी भी सूरत में आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल नया गांव के नजदीक ऑटो मार्केट मैदान पर चलने वाली सभा के लिए 200×80 का टेंट लगाया गया है। यह टेंट किसानों ने स्वयं अपने आप लगाया है। नेताओं का कहना है कि जल्द ही मंच भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट मैदान पर चलने वाली सभा के किसान नेताओं ने बताया कि आए दिन धूप तेज हो रही है और तापमान भी ऊपर की ओर से चढ़ता जा रहा है। ऐसे में आंदोलन करने वाले किसानों को गर्मी से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए मंगलवार रात को बठिंडा से किसान नेता टेंट और साउंड लेकर आए हैं। बुधवार को वालंटियर ने 200×80 मैदान पर टेंट लगा दिया। साथ ही साउंड सिस्टम भी नया लगाया गया है। जिस पर पांच लाख रुपये का खर्च आया है। किसान नेताओं का कहना है कि जैसे ही तापमान और बढ़ेगा, उसी के हिसाब से पंडाल में पंखे भी लगाए जाएंगे। जिसके लिए आर्डर दे दिया गया है। कूलर का भी इंतजाम गर्मी से बचने के लिए किया जाएगा। ऑटो मार्केट मैदान पर चलने वाली सभा में मंच भी बदला जाएगा। इसके लिए पंजाब के लुधियाना शहर के एक उद्योगपति ने मंच बनाने के लिए ट्रॉली भी आंदोलन में दान स्वरूप भेंट की है। अब तक पंडाल में साउंड, टेंट व ट्रॉली किराये पर चल रही थी। इसका किराया प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था। आंदोलन लंबे चलेगा, इसके लिए किसानों ने स्वयं ही टेंट, पंखें, साउंड सिस्टम का इंतजाम किया है। बुधवार को दिन भर वालंटियर ने टेंट लगाने का काम किया। किसान नेताओं का कहना है कि पीने के पानी का भी इंतजाम किया जा रहा है। जल्द ही आरओ प्लांट के साथ-साथ वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। ताकि किसानों को गर्मी के मौसम में पीने के पानी की दिक्कत न उठानी पड़े। किसानों का कहना है कि किसानों को आंदोलन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की यह लड़ाई लंबी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें