फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान बोले-मौसम ने सारी उम्मीदों पर पानी फेरा

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: बारिश और आंधी के बाद खेतों में बिछी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बादली। तेज आंधी और बारिश से एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। वीरवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेतों में तैयार फसल आंधी के तेज झोंकों और बारिश की मार से पूरी तरह बिछ गई जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

किसान दीपक, प्रदीप और गौरव ने बताया कि इस बार की फसल से उन्हें काफी उम्मीदें थीं लेकिन अचानक आए मौसम ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बुधवार देर रात मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है। अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने पककर तैयार खड़ी फसलों को भारी पहुंचाया है।
वीरवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुचे, तो फसलें जमीन पर बिछी मिलीं। फसल कटाई के लिए तैयार थी लेकिन बारिश की इस मार ने उत्पादन कम होने की आशंका बन गई है। कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में करीब 5 एमएम बारिश हुई है अभी 2 दिन मौसम में बारिश और तेज हवा की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें