फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में दो सड़क मार्गों पर सात जगह लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का आंशिक असर रहा। शहर के बाजार खुले रहे। शहर में बंद का असर कहीं नजर नहीं आया। बहादुरगढ़ इलाके में केएमपी पर किसानों ने कहीं जाम नहीं लगाया। शहर में सुरक्षा बल अलर्ट रहे। इलाके में दो सड़क मार्गों पर सात जगह और रेल मार्ग पर एक जगह किसानों ने जाम लगाए रखा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवाएं सुबह से ही सुरक्षा की दृष्टि से बंद रखी गई। दिल्ली-रोहतक रोड और बहादुरगढ़-झज्जर रोड को छोड़ बाकी लगभग सभी जगह स्थिति सामान्य रही। रोहतक रोड पर बालोर चौक, नयागांव चौक, एचएल सिटी के पास, जाखोदा चौक पर, आसौदा मोड़ के पास व रोहद टोल प्लाजा पर और झज्जर रोड पर गांव दुल्हेड़ा में किसानों ने जाम लगाया। बाइपास पर सिद्दीपुर मोड़ पर किसान जाम लगाकर बैठ गए। इससे लोगों को रावता होकर गुरुग्राम जाने में कठिनाई हुई। दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद टोल नाके पर किसान सभा, खाप पंचायतों और दूसरे संगठनों के लोग सुबह 7 बजे से पहले ही एकत्रित हो गए थे। आंदोलनकरियों ने केवल एंबुलेंस आदि वाहनों को ही निकलने का रास्ता दिया।
मेट्रो सेवा आंशिक रूप से रही बाधित
डीएमआसी ने दिल्ली के टीकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ के बहादुरगढ़ सिटी व बिग्रेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन को सुबह करीब 9:35 से 10:15 तक बंद रखा। किसानों के पड़ाव में स्थित पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को छोड़ बाकी तीनों स्टेशन यात्रियों के लिए खोल दिए गए। जबकि पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन सुबह 9:35 से दोपहर बाद तक बंद रखा गया।
विज्ञापन

रेल सेवाएं बंद रहीं
शुक्रवार को दिल्ली रोहतक रेल मार्ग पर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रेल सेवाएं बंद रखी गईं। सुबह करीब 8 बजे डेढ़ सौ से अधिक किसान रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर बैठ गए। हालांकि दिल्ली या रोहतक की ओर से कोई भी गाड़ी बहादुरगढ़ तक नहीं आई। रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा और अर्द्धसैनिक बलों के जवान स्टेशन पर तैनात थे।
विज्ञापन

यहां लगाया जाम
- दिल्ली-रोहतक रोड एनएच-9 पर : बालोर चौक, नयागांव चौक, एचएल सिटी के पास, जाखोदा चौक पर, आसौदा मोड़ के पास, रोहद टोल प्लाजा
- दिल्ली रोहतक रेल मार्ग पर : रेलवे स्टेशन
- बहादुरगढ़-झज्जर स्टेट हाईवे : गांव दुल्हेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें