बहादुरगढ़। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार से मांग है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। बढ़ती महंगाई में आम जनता को राहत देने की जरूरत है। यह बात जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही।
विज्ञापन
वे वीरवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच तनाव पर चिंता जताई है। उन्होंने विश्व में शांति के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना की। वह सिदिपुर लोवा कलां गांव में दलबीर मान के निवास पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।