साल्हावास। गांव भिंडावास में खेल विभाग हरियाणा की तरफ से आवंटित एथलीट खेल नर्सरी में दाखिले के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण शुक्रवार को लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी नर्सरी में नामांकन करवाने के लिए शुक्रवार शाम 4 बजे खेल परिसर भिंडावास में पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण मेरिट के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिनमें से 25 चयनित और 5 प्रतीक्षा सूची में रहेंगे। सभी चयनित और प्रतीक्षा सूची वाले खिलाड़ियों को सुबह, शाम निर्धारित समय पर पर खेल परिसर में पहुंचकर प्रशिक्षण लेना अनिवार्य रहेगा। इस दौरान उनकी हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज की जाएगी।