फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खरहर गांव में किसानों ने पावर ग्रिड का काम रोका

Thu, 16 Oct 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 69: खरड़ गांव में पावर ग्रिड का विरोध जताते किसान। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव खरहर में बुधवार को ग्रामीण किसानों ने एकजुट होकर पावर ग्रिड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध गांव खरहर और गांव रोहद के किसानों की संयुक्त बैठक के बाद किया गया। यहां किसानों ने आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की। बैठक में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि अब गांव की भूमि पर पावर ग्रिड का कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने मौके पर पहुंचकर पावर ग्रिड के चल रहे कार्य को रुकवा दिया और संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को साफ संदेश दिया कि जब तक उनकी तीसरे वैल्यू की मांग पूरी नहीं होती तब तक किसी भी प्रकार का काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद विकास राठी, नरेंद्र रुहिल, अशोक राठी और बलवान रुहिल किसानों का कहना है कि अब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है और सरकार व कंपनी दोनों ही किसानों की बातों को अनदेखा कर रहीं हैं। इसलिए, अब तीसरे वैल्यू की नियुक्ति तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें