फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ही चढ़ाई किसानों ने कढ़ाई और लगाए सरकार के खिलाफ नारे

विज्ञापन
सड़क पर ही कढ़ाई चढ़ाकर खाना तैयार करते किसान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर पंजाब से दिल्ली जा रहे किसानों ने बहादुरगढ़ में टिकरी बार्डर पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर ही कढ़ाई चढ़ाते हुए भोजन तैयार किया। दरअसल, किसानों का गुस्सा इस वजह से उफान पर है कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं, उनसे वो सहमत नहीं हैं। लगातार किसान इन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर तीन दिनों से चले किसान दिल्ली में अपनी बात रखने जा रहे थे। बहादुरगढ़ में सुबह से शाम तक दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोके रखा।
विज्ञापन

फिरोजपुर जिले के किसान हरपाल दास, जुगराज सिंह, मिया सिंह वाला गांव जिला मानसा के सरपंच गुलजार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें साथ अन्याय किया जा रहा है। वे पिछले तीन दिनों से लगातार चले हुए हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपनी बात रखने के लिए वे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वे ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर शुक्रवार की सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पहुंच गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसानों ने कहा कि दिल्ली में पहुंचकर वे अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। शाम के समय करीब पांच बजे उन्हें यहां से दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया। किसानों ने जहां एक तरफ केंद्र सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं दोपहर के समय सड़क पर ही कढ़ाई चढ़ाते हुए अपने लिए भोजन भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें