फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विद्यार्थियों समेत 40 संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
व्यक्ति की कोरोना की जांच करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। जिले में रोज 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे थे। शुक्रवार को इस ग्राफ में हलकी गिरावट आई। शुक्रवार को 40 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें तीन छात्रा व एक छात्र शामिल हैं। जिले में कोरोना से फिलहाल तक 54 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों की संख्या एक नवंबर से आज तक करीब 140 में हो चुकी है। जिसमें शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 4 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग की संख्या भी निरंतर बढ़ाई जा रही है। हर रोज करीब 15 सौ सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज रही है। शुक्रवार को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिले में अभी तक 4967 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 4549 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल अभी 364 मरीज एक्टिव हैं।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार बहादुरगढ़ के विवेकानंद नगर में 19 साल का छात्र, अग्रवाल कॉलोनी बहादुरगढ़ में 16 साल की छात्रा, सिलोठी में 14 साल की छात्रा, ओमैक्स सिटी बहादुरगढ़ में 21 साल की छात्रा कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें