फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धान-बाजरा लेकर मंडियों में पहुंच रहे किसान

Wed, 15 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp18- झज्जर। शहर की अनाज मंडी में धान की भराई करते हुए श्रमिक। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की प्राइवेट खरीद लगातार जारी है। इसके साथ ही उठान भी किया जा रहा है। किसान लगातार मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, मंडियों में धान की भी प्राइवेट खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

मंडियों में अब तक 9486 किसानों के बाजरे के गेट पास काटे गए हैं जिनकी 260070.8 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, 7057 किसानों से 188350.5 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई है। धान की भी प्राइवेट खरीद की जा रही है।
झज्जर अनाज मंडी में 1509, 1718 व 1121 मशीन का 2500 हजार क्विंटल धान 2700 से 3050 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। वहीं, 1509 हाथ का 1000 क्विंटल धान 3285 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। हाथ का 1121 धान 250 क्विंटल 4200 रुपये प्रति क्विंटल और 1718 धान 200 क्विंटल 3500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मातनहेल अनाज मंडी में 1509 मशीन का 500 क्विंटल धान 2900 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें