फोटो नंबर 72: पराली प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम डॉक्टर रमन गुप्ता।
बादली। पराली जलाने को लेकर एसडीएम डॉ रमन गुप्ता ने कृषि, पंचायत, राजस्व और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ सरकार से मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी देने के निर्देश दिए।
बैठक में उप मण्डल कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने पराली और फसल अवशेष प्रबंधन से अवगत करवाया कि पराली को जलाने की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक करने की उप मण्डल के प्रत्येक गांव में कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूलों में भी जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
सुनील कौशिक ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से जारी सीआरएम स्कीम के तहत 1200 रुपये प्रति एकड़ किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस को अवशेष जलाने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
रमन गुप्ता ने बैठक में पंचायत, राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित दिए कि गांव स्तर पर पराली अवशेषों को ना जलाने बारे मुनादी करवाकर किसानों व आमजन को जागरूक करना सुनिश्चित करें।
बैठक में सुनील कौशिक, उप मण्डल कृषि अधिकारी, बहादुरगढ़, नायब तहसीलदार अरविंद, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अमित कुमार आदि मौजूद रहे।