फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेअसर रहा किसानों का रेल रोकने का ऐलान, रेलवे और पुलिस रही अलर्ट

Mon, 11 Mar 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। किसानों द्वारा रविवार को 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया गया था, लेकिन बहादुरगढ़ में इसका कोई असर नजर नहीं आया। रोजाना की तरह रविवार को भी रेल यातायात सुचारु रहा। हालांकि रेलवे पुलिस और रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। बहादरगढ़ से दिल्ली और रोहतक की तरफ जाने वाली गाड़ियां सुचारु रूप से चलती रही। रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले भी किसानों द्वारा रेल रोकने का ऐलान किया गया था। उस दौरान भी किसी तरह का कोई असर यहां नहीं देखा गया था।
विज्ञापन

14 मार्च को कुछ किसान संगठनों ने दिल्ली में महापंचायत करने का ऐलान किया हुआ है, लेकिन इन संगठनों ने रविवार को रेल रोकने के ऐलान से दूरी बनाए रखी। आंदोलनकारी किसानों की ओर से रविवार 10 मार्च को सुबह 12 से शाम 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया गया था। इसको लेकर दिन भर रेलवे पुलिस, रेलवे विभाग और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। स्टेशन पर पुलिस बल लगातार निगरानी में लगा रहा। बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में किसानों की ओर से रेल रोकने जैसा कुछ नजर नहीं आया। ऐसे में बहादुरगढ़ में ट्रेनों पर किसी तरह का असर नहीं रहा और प्रतिदिन की तरह रविवार को भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दिल्ली और रोहतक की तरफ निकली। जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह की ओर से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी थी।




किसानों द्वारा रविवार को 12 से 4 बजे के बीच रेल रोकने का ऐलान किया गया था। बहादुरगढ़ में रेल रोको ऐलान का कोई असर नहीं रहा। रोजाना की तरह रविवार को भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से निकली। हालांकि किसानों के ऐलान के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस बल अलर्ट रहा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यशपाल मीणा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें