फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी अस्पताल में दो दिन में 375 युवाओं का हुआ मेडिकल

Mon, 11 Mar 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकार द्वारा ग्रुप डी का परिणाम जारी किए जाने के बाद दो दिन से सरकारी अस्पताल में मेडिकल किए जा रहे हैं। रविवार को भी युवाओं के मेडिकल किए गए। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से पूरी टीम लगाई गई थी। रविवार को 125 युवाओं के मेडिकल किए गए। इससे पहले शनिवार को लगभग 250 युवाओं के मेडिकल किए गए थे।
विज्ञापन

युवाओं ने मेडिकल कराने के लिए सबसे पहले फाइल तैयार कर 100 रुपये की रसीद कटवाई। इसके बाद एक-एक करके एक्सरे, लैब टेस्ट हुए। रिपोर्ट आने के बाद फाइनल हस्ताक्षर किए गए। नौकरी पाने के बाद युवा वर्ग काफी खुश नजर आया। युवाओं का कहना था कि नौकरी मिलने पर वह काफी खुश हैं। राहुल, अमित, सुनील, मुकेश ने बताया कि वह सुबह फाइल लेकर आए थे और दोपहर तक उनके मेडिकल भी पूरे हो गए। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। वहीं अस्पताल प्रशासन की तरफ से भी अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगाई गई थी। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सुचारु रूप से सभी के मेडिकल करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें