फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल के चलते दोपहर बाद हुई केवल एक रजिस्ट्री

विज्ञापन
09jjrp22- सरल केंद्र में तहसीलदारों की हड़ताल के चलते खाली बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। तहसीलदारों ने सोमवार को पेन डाउन हड़ताल रखी। झज्जर तहसील में सोमवार को रजिस्ट्री का काम ज्यादा नहीं हो सका। केवल एक ही रजिस्ट्री पूरा दिन में दोपहर बाद हो सकी। यह रजिस्ट्री डीआरओ की तरफ से की गई। इसके चलते बाकी लोग बैरंग लौट गए। पिछले सप्ताह सोमवार को पटवारी और कानूनगो अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर चले गए थे। वे वीरवार को काम पर लौट आए थे। इसी दिन नायब तहसीलदार, तहसीलदार अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर चले गए थे। अधिकारियों ने एक दिन की पेन डाउन हड़ताल रखने का फैसला लिया था। अधिकारियों ने पहले शुक्रवार और फिर सोमवार को भी पेन डाउन हड़ताल जारी रखी। इस तरह पिछले सोमवार से तहसील का कार्य प्रभावित रहा। आमतौर पर झज्जर तहसील में प्रतिदिन 35 से 40 रजिस्ट्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें