फोटो 72: प्रतियोगिता में गोल के लिए प्रयास करते फुटबाल खिलाड़ी।
बादली(बहादुरगढ़)। डाबोदा गांव में खेल मैदान में चल रही फुटबॉल की स्टेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में फरीदाबाद, हिसार, गुरुग्राम और जींद ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
शनिवार को पहले क्वार्टर फाइनल में फरीदाबाद ने महेंद्रगढ़ को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराया। दूसरे मुकाबले में हिसार ने नूंह को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में गुरुग्राम ने पेनल्टी शूट आउट में रोहतक पर 4-2 से जीत हासिल की। जींद ने पेनल्टी शूट आउट में 1-0 से पानीपत को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
लड़कों की अंडर-20 प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 जिलों की टीमों ने भाग लिया। अब रविवार को फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। फुटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक गुलिया ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला होगा, जिसमें पहला मैच फरीदाबाद और हिसार के बीच होगा। दूसरा मुकाबला गुरुग्राम और जींद के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर आनंद जींद, ओम तंवर महेंद्रगढ़, संदीप दलाल हिसार, अशोक गुलिया झज्जर सचिव, सुमित पानीपत, उमेद रोहतक, सुरेंद्र बल्हारा, प्रदीप सरपंच डाबोदा मौजूद रहे।