फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने जीता दिल्ली वालों का दिल : धनखड़

Sun, 09 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के दिलवालों ने खुलकर पीएम मोदी का साथ दिया है।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि उन्होंने बवाना, नजफगढ़ और रोहिणी में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया था। उसी दौरान अनुभव हुआ था कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के साथ चलने का मन बना लिया है और आम आदमी पार्टी को चलता करने का निर्णय ले लिया था। उन्होंने कहा कि आप ‘’दा’’ को दिल्ली से विदा कर दिया है और देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का दिल्ली में लगातार तीसरी बार खाता भी न खुलना बड़ी बात है। धनखड़ ने कहा कि एक परिवार को आगे बढ़ाने के चक्कर में कांग्रेस का ऐसा पतन होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इस एतिहासिक विजय के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। धनखड़ ने कहा कि रोहिणी से बिजेंद्र गुप्ता, नजफगढ़ से नीलम पहलवान और बवाना से रवींद्र इंद्रराज को उम्मीद के मुताबिक बड़े अंतर से जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें