फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीईओ महेंद्र सिंह खनगवाल की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

Sat, 01 Jun 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह खनगवाल की सेवानिवृत्ति पर उन्हे उपहार भेंट करते ​शिक्
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह खनगवाल की सेवानिवृत्ति पर जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डाइट हुसैनपुर के प्राचार्य सुभाष चंद्र के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के करीब आधा दर्जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके तीन दशक के शैक्षणिक योगदान को रेखांकित करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के सभी संगठनों का आभार ज्ञापित करते हुए खनगवाल ने सभी अधिकारियों एवं मुखियाओं से जिले में गुणात्मक सुधार का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्कूल अधिकारी संगठन, हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन, हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ, हेमसा, हजरस आदि की प्रतिनिधियों ने उनसे जुड़े संस्मरण सुनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सभी बीईओ, बीईईओ, स्कूल मुखियाओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक सुधीर कुमार ने किया तथा स्कूल अधिकारी संगठन के प्रधान डॉ. दुष्यंत ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें