फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 25 फीसदी कार्डधारकों को नहीं मिल पाया मई का राशन

Sat, 01 Jun 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक डिपो में रखी अनाज की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जून के लिए राशन की एलोकेशन जारी कर दी गई है। दूसरी तरफ मई माह में उचित राशन न मिलने से लोग अभी तक परेशान हैं। दरअसल, लोगों के विरोध के बाद बाजरा की जगह गेहूं के वितरण के आदेश जारी किए गए थे। जारी पत्र के अनुसार मई में प्रति व्यक्ति बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं और एएवाई कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं वितरण के साथ 2 किलो तेल व चीनी वितरण के आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन

इसके लिए मई में 21 हजार 763 क्विंटल गेहूं, 4044.15 क्विंटल बाजरा, 2 लाख 7 हजार 676 लीटर तेल और 1,110 क्विंटल चीनी की एलोकेशन जारी की गई थी। डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन रेवाड़ी के पदाधिकारियों का कहना है कि मई में गेहूं की एलोकेशन जारी न होने के चलते लगभग 25 प्रतिशत कार्डधारक राशन से वंचित रह गए हैं। इससे काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। विभाग को यूनिट और कार्ड के हिसाब से समय पर सही एलोकेशन भेजनी चाहिए, ताकि उचित तरीके से सभी को पूरा राशन वितरित किया जा सके।

जून के लिए इतनी हुई एलोकेशन

विभाग के अनुसार जून माह के लिए 1 लाख 69 हजार 980 लीटर तेल, 1250 किलोग्राम चीनी और 24 हजार 116 क्विंटल गेहूं की एलोकेशन जारी की गई है। जिले भर में कुल 1 लाख 48 हजार 11 कार्डधारक परिवार हैं। वहीं कुल 5 लाख 58 हजार 26 यूनिट हैं। इनमें से 11 हजार 325 एएवाई श्रेणी के और 1 लाख 36 हजार 686 बीपीएल श्रेणी के राशन कार्ड शामिल हैं। वहीं, एएवाई श्रेणी के 37751 और बीपीएल श्रेणी के 520275 यूनिट है।
विज्ञापन


जून में 24 हजार 116 क्विंटल गेहूं का होगा वितरण

जून में विभाग के अनुसार जिले में बीपीएल (पीला) कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं, 2 लीटर तेल और 1 किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। एएवाई कार्ड यानी गुलाबी कार्ड पर प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं, 2 लीटर तेल और 1 किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। गेहूं की एलोकेशन 6 प्रतिशत कम आने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

-
मई की गेहूं की एलोकेशन और जून में एलोकेशन कम हुई है। इसकी जानकारी है। प्रत्येक जिले की एलोकेशन निर्धारित की जाती है। इसके समाधान के लिए मुख्यालय को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन


-अशोक, डीएफएसएसी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें